18 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस एवं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने कार्यक्रमों और खेलों में दिखाया दमखम

Noor Hasan
Noor Hasan editor
📅 17 Nov 2026, 08:23 PM IST
👁 12 views
WhatsApp Facebook
रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस एवं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने  कार्यक्रमों और खेलों में दिखाया दमखम
रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस एवं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने कार्यक्रमों और खेलों में दिखाया दमखम

आज दिनांक 14 नवंबर, रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, रमजान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा में 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं बाल दिवस समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, आकर्षक ड्रिल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा एक से चार तक के विद्यार्थियों के आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ। इसके बाद प्ले ग्रुप के बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। प्री-नर्सरी के बच्चों ने पॉम-पॉम ड्रिल, नर्सरी के विद्यार्थियों ने अम्ब्रेला ड्रिल तथा प्रेप के बच्चों ने फ्लैग ड्रिल के माध्यम से अपनी कला और तालमेल का प्रदर्शन किया। वहीं, कक्षा एक से चार तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रोमांचक स्टंट्स कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे।

खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए फ्रॉग रेस, बैलून बैलेंसिंग रेस, बॉल बैलेंसिंग, बुक बैलेंसिंग, प्लेट रेस और हर्डल रेस जैसी मनोरंजक एवं कौशल आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:
प्ले ग्रुप, फ्रॉग रेस, प्रथम स्थान अकसा एजाज, द्वितीय स्थान सिदरा फातिमा, तृतीय स्थान सालार शाह को मिला।

प्री-नर्सरी बैलून बैलेंसिंग रेस, प्रथम स्थान अरजान मलिक,
द्वितीय स्थान जिदान वाली और तृतीय स्थान अदयान मलिक को मिला।
नर्सरी बॉल बैलेंसिंग गेमजिसमें प्रथम स्थान मोहम्मद अवान,
द्वितीय स्थान इजान जरीब और तृतीय स्थान मनाल जफर को मिला।
प्रेप बुक बैलेंसिंग गेम प्रथम स्थान मोहम्मद अनस, द्वितीय स्थान जै़नब जैद और तृतीय स्थान अतिरा फिरदौस को मिला
कक्षा दो प्लेट रेस गेम प्रथम स्थान नोमान अख्तर रही
कक्षा तीन हर्डल रेस प्रथमस्थान अलसबा नाज, द्वितीय स्थान रुहान खान तृतीय स्थान कानिज फातिमा को मिला।
कक्षा चार हर्डल रेस, प्रथम स्थान अदनान आलम, द्वितीय स्थान नसरीन परवीन, तृतीय स्थान मोहम्मद आसिफ को मिला। सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं के साथ बाल दिवस समारोह भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर स्कूल के पदाधिकारियों, शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर केक काटा। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए गए। बच्चों ने इस खास दिन को खूब आनंद और उत्साह के साथ मनाया।
इस मौके पर स्कूल के सरपरस्त डॉ. निजामुद्दीन जुबैरी ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करती हैं। स्कूल में इस तरह के आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और खुशियों को समर्पित है। स्कूल का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण बच्चों की भागीदारी, प्रयास और खेल भावना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्ट्रेस डॉ. तनवीर बद्र, डॉ. जीनत कौसर, स्कूल कोऑर्डिनेटर तनवीर अहमद, प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा, ब्रांच इंचार्ज कहकशां परवीन, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड अली जुबैरी, आदिल जुबैरी, एकेडमिक इंचार्ज सरिता कुमारी तथा शिक्षिकाएं आयशा वसीम, सबा नाज, रजिया, बानो, मानो सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण, राष्ट्रीय गान और बच्चों के बीच खुशियां बांटने के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की ब्रांच इंचार्ज कहकशां परवीन, शिक्षिकाएं आयशा वसीम, सबा गुलनार, सरिता लकड़ा, फिजा अनवर, आफरीन खान, नूर फातिमा, शाहीन कौसर और ज़ारा हुसैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, सहयोगी कर्मचारियों में नेहा कुमारी, खुर्शीद आलम, बाबू और राजा ने भी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। सभी के सामूहिक प्रयास, मेहनत और बेहतर तालमेल से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में बच्चों का उत्साह, शिक्षकों का सहयोग और स्कूल परिवार की सहभागिता देखने को मिली।

संबंधित खबरें