सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के मनाए जा रहे 557 वें प्रकाश पर्व को लेकर सिक्ख संगतो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को चौथे दिन पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से निकलकर मकतपुर चौक से काली बाड़ी होते हुए भंडारीडीह स्थित सरदार मनजीत सिंह सलूजा सरदार जगजीत सिंह के सलजा आवास में पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल सिक्ख महिला-पुरुष श्रद्धालु पूरे रास्ते गुरबाणी कीर्तन धन गुरु नानक धन गुरु नानक,ऐसा लंगर रचाया जग ते भूखा न कोई रह पाया,जिस ने पढ़ लई वाणी तेरी स्वर्ग दा राह पाया,जाट पात न जानी सतगुरु मर्दाने नु नाल चलाया संगतों ने कीर्तन किया जिससे प्रभात फेरी का माहौल भक्तिमय हुआ। प्रभात फेरी के समाप्ति पर प्रभात फेरी में शामिल संगतों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। महिला सिक्ख जत्था द्वारा कीर्तन एवं अरदास किया गया एवं श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।
मौके पर श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी,डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा,सुधीर आनंद, ज्योति सलूजा,राजेंद्र सिंह बग्गा,गुरभेज सिंह कालरा,कुशल सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा,प्रिंस सलूजा,
गुरविंदर सलूजा, परमजीत सिंह, मनजीत सिंह सलूजा, चरणजीत कौर, अमरजीत कौर,परमजीत कौर, परमजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह,नरेंद्र सिंह,सिमरन सलूजा,गुरमीत कौर, हरदीप कौर,मंजीत कौर,डेजी सलूजा,सनी शर्मा सहित काफी संख्या में सिक्ख महिला,पुरुष बच्चे और गणमान्य मौजूद रहे।
धन गुरु नानक धन गुरुनानक कीर्तन प्रवाह से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी।