27 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की उपायुक्त ने की समीक्षा

Noor Hasan
Noor Hasan editor
📅 27 Nov 2026, 08:45 PM IST
👁 8 views
WhatsApp Facebook
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की उपायुक्त ने की समीक्षा
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की उपायुक्त ने की समीक्षा

◼️ *जनसुनवाई, विभिन्न प्रपत्रों के संग्रहण एवं निष्पादन तथा लंबित प्रमाण-पत्रों के निष्पादन की हुई समीक्षा।*

◼️ *सभी लंबित कार्यों को 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश।*

◼️ *तार्किक विसंगति (Logical Discrepancy), नो मैपिंग (No Mapping) एवं सभी दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर त्वरित निष्पादन पर दिया गया जोर।*
================
आज दिनांक 27.11.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision)-2026 के तहत संचालित निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनसुनवाई, विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों (Forms) के संग्रहण एवं उनके निष्पादन की स्थिति, अंचल एवं अनुमंडल स्तर पर लंबित प्रमाण-पत्रों के निष्पादन तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ (BLO), बीएलओ सुपरवाइजर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

◼️ *लंबित कार्यों को 30 नवंबर तक पूर्ण करने का निर्देश*

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने SIR-2026 के तहत अब तक संपन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए शेष सभी कार्यों को दिनांक 30.11.2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं दस्तावेजों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान प्राप्त विभिन्न प्रपत्रों, जारी किए गए नोटिस तथा सुनवाई से संबंधित दस्तावेजों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अंचल एवं अनुमंडल स्तर पर लंबित प्रमाण-पत्रों के मामलों में तेजी लाते हुए उनका शीघ्र निष्पादन करने को कहा।

◼️ *सभी दस्तावेजों की सत्यता की जांच एवं लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर*

बैठक के दौरान सभी दस्तावेजों की जांच करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को ऐसे मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

◼️ *तार्किक विसंगति एवं नो मैपिंग के मामलों का त्वरित निष्पादन करें।*

तार्किक विसंगति (Logical Discrepancy) एवं नो मैपिंग (No Mapping) से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने इनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों का निष्पादन करें। कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा कठिनाई उत्पन्न होने पर तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क स्थापित करें, ताकि समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके।

उन्होंने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपरोक्त के अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपर समाहर्ता गोड्डा श्री इन्दर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री ओमप्रकाश यादव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती निशा तिर्की, जिला कोषागार पदाधिकारी श्री विजय मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री विजय कुमार नाग सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।