Author: Current Khabar office

source:- Maksud Mallik साहिबगंज/ पतना। आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पतना के अंचल कार्यालय स्थित सभागार में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो की अध्यक्षता में पतना स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर के प्रांगण में रामनवमी मेला के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा…

Read More

source:- Maksud Mallik साहिबगंज/ बरहरवा। पवित्र माह-ए-रमज़ान के अवसर पर बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर स्थित आवास पर शनिवार को पाकुड़ की विधायक निसात आलम की ओर से भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरहरवा प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में रोजेदारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने भाग लेकर रमज़ान की बरकतों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में इफ्तार से पूर्व सभी रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी। इसके बाद सभी ने एक साथ इफ्तार कर आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया। उपस्थित…

Read More

संस्कृति संरक्षण, शिक्षा उन्नयन और प्रकृति संतुलन पर सरकार की अटूट प्रतिबद्धता:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची।कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि देशभर में आदिवासी समाज जिन चुनौतियों और संघर्षों का सामना कर रहा है, उन्हें नई दिशा देने के लिए श्री हेमन्त सोरेन आगे बढ़कर नेतृत्व करें। “आदिवासी अस्मिता की जड़ें झारखंड की मिट्टी में सदियों से मजबूत रही हैं” — मुख्यमंत्री अपने संबोधन में मुख्यमंत्री…

Read More

सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (रि.) ने की शिष्टाचार भेंट रांची, 5 दिसंबर 2025 ।झारखंड विधानसभा परिसर में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (रि.) ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का बैज लगाकर सेना के प्रति सम्मान और समर्थन का संदेश दिया। बैज लगाए जाने के उपरांत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (रि.) तथा उपस्थित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों और वर्तमान सैन्य…

Read More

रांची।कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के क्रम में श्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को हैदराबाद में 8-9 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भी सौंपा। यह समिट निवेश, उद्योग, तकनीक और विकास के नए आयामों पर केंद्रित है, जिसमें देश–विदेश के प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी रहेगी। दोनों राज्यों के…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त श्री हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय कक्ष, साहिबगंज में SIR (Special Integrated Revision) और बूथ लेवल एजेंट (BLA) से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। चुनावी तैयारी के इस अहम चरण में प्रशासन द्वारा पारदर्शिता और सटीकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। क्या है SIR और क्यों है अहम? बैठक में उपायुक्त श्री सती ने विशेष समेकित पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रक्रिया सामान्य Special Summary Revision (SSR) से…

Read More

रांची।षष्ठम झारखंड विधानसभा के चतुर्थ (शीतकालीन) सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में गरिमामय माहौल देखने को मिला। सत्र प्रारंभ होने से पूर्व विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो का हार्दिक स्वागत एवं अभिवादन किया। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच शिष्टाचार भेंट के दौरान आगामी शीतकालीन सत्र से जुड़ी विभिन्न संसदीय प्रक्रियाओं और विधायी कार्यों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान दोनों ने सत्र को सुचारु, सारगर्भित और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप संचालित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। झारखंड विधानसभा का यह शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू हो…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।ठंड से बचाव के उद्देश्य से झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), साहेबगंज द्वारा आज व्यवहार न्यायालय परिसर में जरूरतमंदों, दिव्यांगजनों, वृद्धों और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डालसा अध्यक्ष-सह-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अखिल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसे निरंतर चलाया जाएगा ताकि जिले के हर जरूरतमंद और बेघर व्यक्ति को ठंड से सुरक्षा मिल सके। इस सिलसिले में उन्होंने डालसा के सचिव श्री विश्वनाथ भगत को निर्देशित किया कि…

Read More

रांची।05 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले षष्ठम झारखंड विधानसभा के चतुर्थ (शीतकालीन) सत्र की तैयारियों को लेकर आज डॉ. श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में सत्ता पक्ष के माननीय मंत्रियों एवं विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी शीतकालीन सत्र राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा तथा नीतिगत निर्णयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने मंत्रियों और विधायकों को निर्देश दिया कि सत्र के दौरान सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं को…

Read More

बोकारो/हजारीबाग, 4 दिसंबर 2025।खतियान आधारित नीतियों और छात्र अधिकारों की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज से अपना व्यापक आंदोलन ‘छात्र अधिकार यात्रा’ शुरू कर दिया। विधाय‍क जयराम कुमार महतो ने बोकारो जिले के डुमरी से इस पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 9 दिसंबर को राजधानी रांची पहुंचेगी, जहां विधानसभा के समक्ष संगठन द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत चिरैया मोड़ में विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस दौरान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं विधायक जयराम महतो ने पदयात्रा में शामिल लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए…

Read More