Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar office
22 पावर स्प्रेयर व 4 पावर वीडर बांटे गए, खेती को सरल, सुरक्षित और लाभकारी बनाने पर जोर साहिबगंज, संवाददाता। जिले में कृषि क्षेत्र को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “गन्ना विकास योजना” के तहत किसानों के बीच आधुनिक कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय सहायक निदेशक, गन्ना विकास, साहिबगंज के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का एवं सहायक निदेशक गन्ना विकास पदाधिकारी अमितेश रंजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए…
तीनपहाड़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ सब्जी मंडी में बीते रविवार देर रात लगी भीषण आग की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो एवं अंचलाधिकारी मोहम्मद युसूफ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने अग्निकांड स्थल का दौरा कर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की तथा नुकसान का विस्तृत जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात अचानक सब्जी मंडी में आग की चिंगारी उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दर्जनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। सब्जी दुकानों…
साहिबगंज, संवाददाता। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा आयोजित सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं जिले के केंद्रीय विद्यालय, साहिबगंज केंद्र पर सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी स्तर के तहत केमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस एवं मास कम्युनिकेशन विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। केंद्राधीक्षक सह विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं…
साहिबगंज, संवाददाता। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) साहिबगंज शाखा अंतर्गत लियाफी 1964 अभिकर्ता एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन मंगलवार को शाखा के अभिकर्ता कक्ष में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिकर्ताओं की उपस्थिति रही और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। नवगठित कमिटी में आनंद मोदी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी शैलेंद्र कुमार ओझा को सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में जय प्रकाश सिंहा एवं अंजुम शाहीन का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर अमरनाथ सिंहा तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में चंदन मोदी को मनोनीत किया गया। वहीं सह सचिव…
साहिबगंज, संवाददाता। झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की जिला स्तरीय बैठक रेलवे परिसर, राजमहल में जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 मई को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (मई दिवस) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मजदूर हित में काम करने की अपील की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि भीषण गर्मी को ध्यान में…
बरहेट, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित दीनी शिक्षण संस्थान मदरसा ईहया उस सुन्नाह कदमा में शनिवार को एक दिवसीय भव्य जलसा सह दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमाज-ए-जौहर के बाद हुआ और देर रात होते हुए रविवार सुबह लगभग 4 बजे तक श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रख्यात धर्मगुरुओं ने कुरआन और हदीस की रोशनी में अपने विचार प्रस्तुत किए। उनकी प्रभावशाली तकरीरों ने उपस्थित लोगों को धर्म, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान दो छात्रों को हाफिज-ए-कुरान बनने पर सम्मानित…
आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण ट्रैकर, APAAR ID और पोषाहार वितरण की समीक्षा में कई बिंदुओं पर जताई नाराजगी साहिबगंज, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, संचालन एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत…
साहिबगंज, संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 16 स्थित झरना कॉलोनी, इमली टोला में स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर इन दिनों भक्ति और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है। यहां नवनिर्मित वीर बजरंगबली मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे धार्मिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हो रहा है। सोमवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य रंजय शास्त्री सहित पांच पुरोहितों ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस भव्य धार्मिक आयोजन के मुख्य जजमान प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल ने हवन-पूजन में भाग लेते हुए कहा कि कलयुग में…
लाखों की संपत्ति स्वाहा, शॉर्ट सर्किट की आशंका; दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तीनपहाड़, संवाददाता। साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ स्थित सब्जी मंडी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अगलगी में मंडी की सभी दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक भड़की और तेज हवा के कारण कुछ ही मिनटों में…
बरहेट, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहेट में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना बरहेट-बरहरवा मुख्य सड़क पर बरमसिया गांव के समीप घटी। बताया जाता है कि रांगा थाना क्षेत्र के शिवा पहाड़ निवासी शामाय बेसरा (27) अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर आई एक बकरी को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक असंतुलित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर…