Author: Current Khabar office

रांचीरांची में पुराने मामले की जांच में जुटी ईडी को मिली बड़ी सफलता. ईडी की छापेमारी में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के घर पर काम करने वाले नौकर के यहां से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ। रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के यहां छापेमारी के बाद भारी संख्या में कैश बरामद किया गया है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौकर के यहां से ईडी को तकरीबन 18-25 करोड रुपये कैश मिली है. इसके अलावा उसी घर में दूसरी जगह से भी…

Read More

झारखंड/ साहेबगंजसमता पार्टी द्वारा राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात शुक्रवार को बरहेट स्थिति महुआ टाड़ में लिली हांसदा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस क्रम में लिली हांसदा के समर्थन में नारेबाजी करते हुए फूल माला पहनकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहां की मैं सबसे पहले आप सभी पत्रकार बंधुओ के माध्यम से समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नूर हसन जी को धन्यवाद करना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे शिक्षित, कर्मठ, युवा और योग्य महिला मानकर राजमहल लोकसभा निर्वाचित क्षेत्र से…

Read More

झारखंड/ रांचीमतदान से एक भी मतदाता वंचित नहीं रहे, योग्य मतदाता जो अभी भी जिनके नाम निर्वाचक सूची में शामिल नहीं हैं उनका फॉर्म-6 में आवेदन प्राप्त कर नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही अब तक जितने भी फॉर्म 6 से नाम जोड़ने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है उनका शीघ्र निष्पादन करें, इसे कदापि लंबित नहीं रखें । एफएसटी अपने क्षेत्रों में सक्रियता से भ्रमण करें और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करें साथ ही इन्हें सी-विजिल ऐप पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें। यह बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि…

Read More

गुजरात/ अहमदाबादअदाणी टोटल एनेर्जीज बायोमास लिमिटेड (एटीबीएल) ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित अपने बरसाना बायोगैस प्लांट के फेज 1 का संचालन शुरू कर दिया है।यह प्लांट माताजी गौशाला के परिसर में स्थित है। बरसाना बायोगैस प्रोजेक्ट में तीन प्रोजेक्ट चरण हैं, जिसमें पूर्ण कमीशनिंग के पश्चात 600 टन प्रतिदिन (टीपीडी) फीडस्टॉक की कुल क्षमता प्राप्त होगी, जिससे 42 टन प्रतिदिन से अधिक कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) और 217 टन प्रतिदिन ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का उत्पादन होगा। यह प्लांट चरण 3 में पूर्ण डिजाइन क्षमता तक पहुँचने पर, भारत का सबसे बड़ा एग्री-वेस्ट आधारित बायो-सीएनजी प्लांट होगा।…

Read More

दिल्लीदिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को परिवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर की प्रतिक्रिया देते एक मीडिया चैनल के इंटरव्यू में राज्यसभा सांसद और जेएमएम नेता महुआ माजी ने कहा जहां-जहां गैर-बीजेपी सरकार है, उन राज्यों में ही ये चीजें हो रही हैं. चुनाव होने वाले हैं, आदर्श आचार संहिता लागू है लेकिन जिस तरह से चीजें चल रही हैं. पहले झारखंड और फिर दिल्ली में, ये लोकतंत्र नहीं बल्कि निरंकुशता की तैयारी है। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में देश के…

Read More

रांचीमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष लोक सभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्ययोजना बनाकर काम करें । निर्वाचन अवधि के दौरान विधि व्यवस्था संधारण में पूरी मुस्तैदी रखें । दुर्गम स्थानों पर अवस्थित मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी एवं आवश्यक सेवाओं के लिए आवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में सभी बूथों पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बूथों पर पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्था होना अनिवार्य है। वे आज गुमला के समाहरणालय सभागार में गुमला, लोहरदगा, खूंटी, राँची एवं सिमडेगा जिले के पुलिस,…

Read More

रांचीझारखंड की राजनीति में उलटफेर का दौर जारी, जहां गीता के बाद कल सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हुई, वहीं आज मांडू से बीजेपी विधायक जेपी पटेल कांग्रेस के हो गए। जेपी भाई पटेल गिरिडीह के पूर्व सांसद और मांडू से पांच बार विधायक रहे जेएमएम नेता टेकलाल महतो के बेटे हैं. टेकलाल महतो के निधन के बाद मांडू विधानसभा सीट से जेपी विधायक चुने गए। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटका देने वाली भाजपा को इस बार कांग्रेस ने झटका दिया है. दरअसल…

Read More

रांचीमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (बी) के प्रावधानों के अंतर्गत गैर-सरकारी/ निजी/ व्यावसायिक संस्थाओं के कार्मिकों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान दिवस के लिए सवैतनिक अवकाश का प्रवधान है। ऐसे मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए सभी संस्थानों में, स्वीप कर्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता फोरम गठित किये जाने हैं, जो अपने संस्थानों के कर्मियों के साथ बैठक अथवा अन्य जागरूकता की गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से उनके मतदाता पंजीकरण की अद्यतन स्थिति से अवगत होते…

Read More

झारखंड/ पाकुड़समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने मंगलवार को जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। इस क्रम में उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उनके सामाधान को लेकर उन्हें आश्वस्त कराया। संज्ञान में आए हुए शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही। गौरतलब है कि जनता दरबार के दौरान शिकायत के रूप में आए आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित थे। जनता…

Read More

झारखंड/ रांचीमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए मीडिया की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन के एवं नैतिक मतदान के लिए उनके मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक करने में वे अपनी भूमिका निभाएं। वे आज अपने कार्यालय में मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने इलेक्शन एक्सपेंडिचर मोनीटरिंग के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रूप से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया। वहीं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी…

Read More