16 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

बायोमेट्रिक सिस्टम चुराकर भागा युवक, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया, जेल भेजा गया

प्रिंस मिश्रा
प्रिंस मिश्रा reporter
📅 16 Nov 2026, 05:50 AM IST
👁 8 views
WhatsApp Facebook
बायोमेट्रिक सिस्टम चुराकर भागा युवक, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया, जेल भेजा गया
बरहरवा:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहरवा में शुक्रवार सुबह चोरी की एक घटना सामने आई। अस्पताल के ऊपरी तल पर स्थित कार्यालय में रखे बायोमेट्रिक उपस्थिति सिस्टम को चोरी कर फरार हो रहे युवक को अस्पताल कर्मियों और सुरक्षा गार्ड की तत्परता से पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की गई। इसके बाद उसे चोरी किए गए बायोमेट्रिक सिस्टम के साथ बरहरवा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपरी तल पर स्थित कार्यालय में यह घटना हुई। अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:30 बजे तक स्वास्थ्यकर्मियों ने बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके बाद कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक युवक कार्यालय के अंदर घुस गया और वहां रखा बायोमेट्रिक से संबंधित पूरा सिस्टम लेकर फरार हो गया।
कुछ देर बाद जब स्वास्थ्यकर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कार्यालय पहुंचे तो बायोमेट्रिक सिस्टम गायब मिला। इसके बाद अस्पताल परिसर में काफी खोजबीन की गई, लेकिन सिस्टम का कोई पता नहीं चला। अंततः अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज में एक युवक कार्यालय के अंदर से बायोमेट्रिक सिस्टम चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके आधार पर सुरक्षा गार्ड और अन्य अस्पताल कर्मियों ने आरोपी की पहचान करने की कोशिश की।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान होने के बाद अस्पताल कर्मियों और सुरक्षा गार्ड ने स्थानीय लोगों की मदद से हाटपाड़ा स्थित उसके ननिहाल में छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को चोरी किए गए बायोमेट्रिक सिस्टम के साथ बरहरवा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार निवासी बिट्टू कुमार, पिता भैया राम के रूप में हुई है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड शिवा कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना को लेकर बरहरवा थाना में लिखित आवेदन दिया था।
इस मामले में बरहरवा थाना प्रभारी रूपेश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बरहरवा थाना कांड संख्या 282/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने चोरी किया गया बायोमेट्रिक सिस्टम भी बरामद कर लिया है।
अस्पताल परिसर में हुई इस घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपकरणों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल कर्मियों की सतर्कता से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को जल्द पकड़ लिया गया।

संबंधित खबरें

आस्था का महापर्व कहे जाने वाला महा छठ पर्व अनुष्ठान के तीसरे दिन गिरिडीह में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने  गिरिडीह और आसपास के विभिन्न छठ घाट पर पहुंचकर अस्चलगामी सूरज को अर्घ्य  दिया ।
विशेष

आस्था का महापर्व कहे जाने वाला महा छठ पर्व अनुष्ठान के तीसरे दिन गिरिडीह में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गिरिडीह और आसपास के विभिन्न छठ घाट पर पहुंचकर अस्चलगामी सूरज को अर्घ्य दिया ।

झारखंड राज्य के 26वां स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा, बोकारो जिला परिषद की ओर से झारखंड आंदोलनकारी को सम्मानित करने के लिए तेनुघाट गेस्ट हाउस के परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।

राजस्थान के भव्य मंदिर की तर्ज पर सजा राजधनवार का ऐतिहासिक राज छठ घाट, अलौकिक नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु।
विशेष

राजस्थान के भव्य मंदिर की तर्ज पर सजा राजधनवार का ऐतिहासिक राज छठ घाट, अलौकिक नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु।

धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 151वीं जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर गिरिडीह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।
विशेष

धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 151वीं जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर गिरिडीह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।