तेनुघाट :- झारखंड राज्य के 26वां स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा, बोकारो जिला परिषद की ओर से झारखंड आंदोलनकारी को सम्मानित करने के लिए तेनुघाट गेस्ट हाउस के परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र मुंडा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा भगवान के स्मारक पर माल्यार्पण से हुआ।
सम्मान समारोह का उद्घाटन करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तिखार महमूद ने कहा कि वह सारे काम अभी तक अधूरा पड़े हुए हैं जिस के लिए झारखंड राज्य की गठन हेतु आंदोलन किया गया था। श्री महमूद ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि 26 साल में पेयजल की समस्या का भी निराकरण नहीं हो पाया है। श्री महमूद ने पैसा बांटने के बजाय लोगों को रोजगार देने पर बोल दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि और पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि अलग राज्य के लिए मूल रूप से किसानों ने ही आंदोलन शुरू से अंत तक किया है। श्री मेहता ने अब झारखंड के विकास के लिए धारदार आंदोलन करने का किसानों को आह्वान किया। उपयुक्त अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मेहता ने 175 झारखंड आंदोलनकारी को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पंचानन महतो, महेंद्र मुंडा, चुंबन महतो, महेश रजवार, महेश महतो, बढ़न राम महतो, आनंद कुमार सिन्हा, अनवर रफी, देवानंद प्रजापति, समीर कुमार हलदार, सोमर मांझी, मो० शाहजहां, मो० असगर, मौजीलाल महतो, गुरुचरण महतो, दसई रविदास, मुकुंद साव, बीराम हांस्दा, डेगलाल महतो, उमाचरण रजवार, नागेश्वर महतो(पत्रकार), अर्जुन राम, जीतू सिंह, बैनी लाल महतो, समीम राय, दशमी देवी, शशिबाला देवी, बासो देवी मुख्य रूप से शामिल हुए।
झारखंड राज्य के 26वां स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा, बोकारो जिला परिषद की ओर से झारखंड आंदोलनकारी को सम्मानित करने के लिए तेनुघाट गेस्ट हाउस के परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।