16 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

गिरिडीह में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व का दूसरा अनुष्ठान खरना, व्रतियों ने ग्रहण किया गुड़ की खीर का प्रसाद गिरिडीह।

A
Amit Kumar reporter
📅 14 Nov 2026, 10:53 PM IST
👁 18 views
WhatsApp Facebook
गिरिडीह में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व का दूसरा अनुष्ठान खरना, व्रतियों ने ग्रहण किया गुड़ की खीर का प्रसाद गिरिडीह।
लोक आस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का दूसरा अनुष्ठान खरना शनिवार को पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। गिरिडीह में भी छठ व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पवित्रता के साथ खरना का अनुष्ठान संपन्न किया।
इस दौरान व्रतियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पारंपरिक तरीके से गुड़ की खीर, रोटी और अन्य प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाया।
पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।
खरना अनुष्ठान के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया है। अब रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
इधर, खरना को लेकर गिरिडीह के घरों और मोहल्लों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। हर ओर छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं और श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ महापर्व की तैयारियों में जुटे हैं।

संबंधित खबरें

बायोमेट्रिक सिस्टम चुराकर भागा युवक, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया, जेल भेजा गया
विशेष

बायोमेट्रिक सिस्टम चुराकर भागा युवक, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया, जेल भेजा गया

आस्था का महापर्व कहे जाने वाला महा छठ पर्व अनुष्ठान के तीसरे दिन गिरिडीह में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने  गिरिडीह और आसपास के विभिन्न छठ घाट पर पहुंचकर अस्चलगामी सूरज को अर्घ्य  दिया ।
विशेष

आस्था का महापर्व कहे जाने वाला महा छठ पर्व अनुष्ठान के तीसरे दिन गिरिडीह में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गिरिडीह और आसपास के विभिन्न छठ घाट पर पहुंचकर अस्चलगामी सूरज को अर्घ्य दिया ।

झारखंड राज्य के 26वां स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा, बोकारो जिला परिषद की ओर से झारखंड आंदोलनकारी को सम्मानित करने के लिए तेनुघाट गेस्ट हाउस के परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।

राजस्थान के भव्य मंदिर की तर्ज पर सजा राजधनवार का ऐतिहासिक राज छठ घाट, अलौकिक नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु।
विशेष

राजस्थान के भव्य मंदिर की तर्ज पर सजा राजधनवार का ऐतिहासिक राज छठ घाट, अलौकिक नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु।