16 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गिरिडीह जिले की 4,54,441 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ₹113.61 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि अंतरित।

A
Amit Kumar reporter
📅 14 Nov 2026, 10:44 PM IST
👁 20 views
WhatsApp Facebook
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गिरिडीह जिले की 4,54,441 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ₹113.61 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि अंतरित।
अक्टूबर 2026 माह की सम्मान राशि के रूप में प्रति लाभुक ₹2,500 की दर से कुल ₹113,61,02,500 का हुआ भुगतान...

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजनासम्मान योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में अक्टूबर 2026 माह की सम्मान राशि के रूप में गिरिडीह जिले की कुल 4,54,441 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में प्रति लाभुक ₹2,500 की दर से कुल ₹1,13,61,02,500 (एक अरब तेरह करोड़ इकसठ लाख दो हजार पांच सौ रुपये) की राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से अंतरित की गई है। इस योजना के माध्यम से जिले की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। सम्मान राशि का सीधा हस्तांतरण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने, उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग करने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ग्रामीण एवं शहरी निकायवार भुगतान की स्थिति के अनुसार, गिरिडीह प्रखंड के 40,026, गिरिडीह नगर निगम के 27,278, बेंगाबाद के 28,653, गांडेय के 32,457, जमुआ के 53,316, देवरी के 33,844, तिसरी के 13,494, गावां के 21,292, धनवार के 47,387, धनवार नगर पंचायत के 2,128, बिरनी के 35,208, सरिया के 25,346, सरिया नगर पंचायत के 2,435, बगोदर के 31,749, डुमरी के 41,436 तथा पीरटांड़ प्रखंड के 18,392 लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है। जिला प्रशासन महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन एवं आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान एवं आत्मनिर्भरता को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है।

संबंधित खबरें

बायोमेट्रिक सिस्टम चुराकर भागा युवक, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया, जेल भेजा गया
विशेष

बायोमेट्रिक सिस्टम चुराकर भागा युवक, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया, जेल भेजा गया

आस्था का महापर्व कहे जाने वाला महा छठ पर्व अनुष्ठान के तीसरे दिन गिरिडीह में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने  गिरिडीह और आसपास के विभिन्न छठ घाट पर पहुंचकर अस्चलगामी सूरज को अर्घ्य  दिया ।
विशेष

आस्था का महापर्व कहे जाने वाला महा छठ पर्व अनुष्ठान के तीसरे दिन गिरिडीह में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गिरिडीह और आसपास के विभिन्न छठ घाट पर पहुंचकर अस्चलगामी सूरज को अर्घ्य दिया ।

झारखंड राज्य के 26वां स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा, बोकारो जिला परिषद की ओर से झारखंड आंदोलनकारी को सम्मानित करने के लिए तेनुघाट गेस्ट हाउस के परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।

राजस्थान के भव्य मंदिर की तर्ज पर सजा राजधनवार का ऐतिहासिक राज छठ घाट, अलौकिक नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु।
विशेष

राजस्थान के भव्य मंदिर की तर्ज पर सजा राजधनवार का ऐतिहासिक राज छठ घाट, अलौकिक नजारा देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु।