Author: Current Khabar office

रात ढाई बजे हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं; सुबह कड़ी मशक्कत के बाद पंडाल को किया गया सीधा साहिबगंज, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित बड़ी चैती मंदिर परिसर में महाभारत पर आधारित लगभग 70 फीट ऊंचा भव्य पंडाल देर रात अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा। घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पंडाल गिरने के कारण मंदिर के समीप से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-80) पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे वाहनों और आम लोगों का…

Read More

साहिबगंज, प्रतिनिधि। खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय (ट्राइबल) गेम्स में साहिबगंज जिले की प्रतिभा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। 25 मार्च से 03 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले से एक एथलीट और दो कोचों का चयन किया गया है, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जिला खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एमानुएल किस्कू का चयन 110 मीटर हर्डल्स एवं 4×100 मीटर रिले स्पर्धा के…

Read More

साहिबगंज, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर साहिबगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल ने संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया तथा असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों द्वारा शांति भंग करने की किसी भी कोशिश पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस जवानों को विभिन्न परिस्थितियों…

Read More

बरहरवा/पतना, प्रतिनिधि। आगामी रामनवमी महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बरहरवा एवं पतना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने किया। फ्लैग मार्च बरहरवा के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान मेन रोड, सब्जी मंडी रोड, थाना रोड, कुशवाहा टोला, बिन्दुधाम पथ, पतना – पलटनिया रोड से होते हुए बिंदवासिनी मंदिर तक सुरक्षा बलों ने पैदल मार्च किया। पूरे मार्ग में पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का…

Read More

उपायुक्त हेमंत सती ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक साहिबगंज, प्रतिनिधि। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थापना से संबंधित कार्यों के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) समेत संचालित प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मानवबल…

Read More

बरहरवा, प्रतिनिधि। बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या–3 के वार्ड पार्षद अमित कुमार भारती के लिखित प्रयास के बाद स्टेशन चौक स्थित सड़क पर बने खतरनाक गड्ढे की मरम्मत को लेकर प्रशासन ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। लंबे समय से यह गड्ढा दुर्घटनाओं का कारण बन रहा था, जिससे आम राहगीरों, बिंदुधाम मेला जाने वाले श्रद्धालुओं तथा रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्टेशन चौक नगर का अत्यंत व्यस्ततम इलाका है। इसी मार्ग से होकर श्रद्धालु प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिंदुधाम मेला के लिए प्रस्थान करते हैं, वहीं प्रतिदिन सैकड़ों यात्री…

Read More

साहिबगंज, प्रतिनिधि। चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सकरूगढ़ स्थित मां दुर्गा मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच उद्घाटन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। पूजा पंडाल को आकर्षक सजावट एवं मनमोहक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा। उद्घाटन समारोह में नगरपरिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, डीएसपी विजय कुशवाह तथा एसडीपीओ किशोर तिर्की ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। उद्घाटन…

Read More

साहिबगंज, प्रतिनिधि। जिले के नगर निकायों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद साहिबगंज तथा नगर पंचायत राजमहल और बरहरवा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान नगर निकायों के अंतर्गत संचालित विकासात्मक योजनाओं की वर्तमान स्थिति, क्रियान्वयन की प्रगति, लंबित कार्यों एवं आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं का क्रियान्वयन…

Read More

आरोपों को जिलाध्यक्ष ने बताया बेबुनियाद, कहा—राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाने की कोशिश साहिबगंज, प्रतिनिधि। जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक कथित अवैध संबंध और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता मोड़ निवासी मोहसिन मियां ने वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय एवं सुरक्षा की मांग की है।…

Read More

रामनवमी व चैती दुर्गा पर्व को लेकर राधानगर थाना में शांति समिति की बैठक साहिबगंज/ उधवा, संवाददाता। रामनवमी एवं चैती दुर्गा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदानंद महतो ने की, जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विमलेश कुमार त्रिपाठी सहित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि सभी जुलूस पूर्व निर्धारित रूट चार्ट एवं तय समय के अनुसार ही…

Read More