Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Current Khabar office
राजमहल इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, 24 घंटे निगरानी के निर्देश उधवा, संवाददाता। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। साहेबगंज जिला प्रशासन ‘अलर्ट मोड’ में रहते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार की संध्या राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन एवं राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महत्वपूर्ण चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिवानीपुर…
राजमहल, संवाददाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण को लेकर झारखंड-बंगाल सीमा से सटे राजमहल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से सख्त कर दिया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत फेरीघाट पर अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार सुबह से शुरू हुए इस अभियान के तहत राजमहल से पश्चिम बंगाल की ओर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है। फेरीघाट,…
समय पर खाद्यान्न आपूर्ति, बकाया कमीशन भुगतान और तकनीकी सुविधा की मांग साहिबगंज, प्रतिनिधि। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन, साहिबगंज के एक शिष्टमंडल ने प्रदेश सचिव सह अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति प्राधिकारी से मुलाकात कर चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान डीलरों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा ने बताया कि साहिबगंज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के डीलरों को खाद्यान्न की आपूर्ति एक साथ सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक माह की 10 तारीख तक…
साहिबगंज, प्रतिनिधि। बुधवार को विद्या भारती विद्यालय अंतर्गत जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज के वंदना कक्ष में शिशु वाटिका (कक्षा अरुण, उदय एवं प्रभात) के भैया-बहनों के अभिभावकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और अभिभावकों की सहभागिता को सुदृढ़ करना था। गोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पंडित, शिशु वाटिका के साहिबगंज विभाग प्रमुख किरण कुमारी गुप्ता, सह प्रमुख निर्मला कुमारी, टीनू कुमारी एवं उपस्थित अभिभावकों द्वारा सरस्वती माता, ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस…
राजमहल, संवाददाता। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को मॉडल कॉलेज राजमहल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य सह भू-वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देश में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रमजान अली के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने पृथ्वी दिवस के इतिहास और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी का संरक्षण ही मानवता के सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास करने…
तालझारी, संवाददाता। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को वन प्रमंडल साहिबगंज अंतर्गत तालझारी वन क्षेत्र के कोंगाबेड़ा गांव में “वृक्ष रक्षा बंधन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ने किया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तालझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राम सुमन प्रसाद उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वन एवं वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से…
शामपुर के पास हुई घटना, गंभीर घायल चालक को साहिबगंज रेफर; पुलिस ने वाहन जब्त किया, आरोपियों पर कार्रवाई बाकी बोरियो, संवाददाता। बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो-बोवारीजोर मुख्य पथ पर स्थित शामपुर गांव के समीप बुधवार दोपहर एक मामूली सड़क हादसा उस समय हिंसक रूप ले बैठा, जब ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की हल्की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सवारों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक पंचानन कुंवर (28) अपने वाहन से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो से हल्की टक्कर…
तीनपहाड़, संवाददाता। तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ के जवानों ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों से सीधे संवाद कर उन्हें सफर के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अभियान के दौरान आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों को बताया कि ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय विशेष सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। जल्दबाजी और असावधानी के कारण अक्सर चोरी और छिनतई जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इसलिए यात्रियों को अपने मोबाइल, पर्स…
मंडरो/मिर्जाचौकी, संवाददाता। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मोती झील गांव में 50 वर्षीय संझली सोरेन की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर मृतका के पुत्र तल्लू मरांडी के बयान पर मिर्जाचौकी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के संबंध में मृतका के एक अन्य पुत्र प्रकाश मरांडी ने बताया कि वह बांझी में लगे मेले को देखने गया हुआ था। मेला देखकर जब वह वापस अपने घर लौटा तो उसने अपनी मां को लहूलुहान अवस्था में मृत पाया। इस दृश्य को देखकर परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के…
साहिबगंज, संवाददाता। बुधवार को परियोजना कार्यालय, पुलिस लाइन स्थित सभागार में विद्यालय प्रमाणीकरण से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा शिक्षिकाओं ने भाग लिया। हालांकि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय एवं पीएम श्री विद्यालयों को इस प्रशिक्षण से अलग रखा गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रमाणीकरण के तीसरे एवं चौथे चरण (राउंड-3 एवं 4) का कार्य जुलाई से सितंबर माह के बीच विद्यालय स्तर पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए कुल 49 विद्यालयों को तैयार किया गया है। इनमें 38…