Author: Current Khabar office

नई दिल्लीनेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि नेपाल भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत एक प्रमुख साझेदार है और उन्होंने दोनों के अनूठे संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने नेपाल में विभिन्न क्षेत्रों में विकास से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की, जिनसे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिल रहा है।

Read More

दिल्लीन्यायमूर्ति (सुश्री) आशा मेनन (सेवानिवृत्त), न्यायालय आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी ने आज (9 जून 2024) भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के निर्वाचित सदस्यों के नाम घोषित कर दिए। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1984 (1984 के 52) की धारा 3 (3) एवं धारा 64 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नियम, 1985 के नियम 15 के उप-नियम (3) के साथ पठित, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद में 11 सदस्यों के लिए चुनाव कल (8 जून 2024) हुआ था। यह चुनाव पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विशेष रूप से इस उद्देश्य के…

Read More

दिल्लीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भारत के राष्ट्रपति ने श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी को भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में नियुक्त किया है। कैबिनेट मंत्रियों मेंराजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन जयराम गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, श्रीमती निर्मला सीतारमण, डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर, मनोहर लाल, एच. डी. कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, किंजरापु राममोहन नायडू,…

Read More

दिल्लीगाम्बिया के मध्य-स्तर के सिविल सेवकों के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (एमईए) के साथ साझेदारी में दो सप्ताह का चौथा मिड-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 जून 2024 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में गाम्बिया के प्रमुख मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले 30 अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कार्मिक प्रशासन और शासन 2019-24 पर भारत गाम्बिया समझौता ज्ञापन के सफल कार्यान्वयन को चिह्नित किया गया। इस कार्यक्रम के समापन सत्र के दौरान, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव और राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) के महानिदेशक श्री वी. श्रीनिवास, आईएएस ने कार्यवाही…

Read More

गोड्डासमाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में जिले में अवैध खनन के रोकथाम हेतु गठित खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी/ जिला खनन पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टास्क फोर्स की बैठक के दौरान उन्होंने जिले में अवैध खनन के रोकथाम के लिए सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध खनन मे संलिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त…

Read More

दिल्लीआम चुनाव- 2024 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून, 2024 को निर्धारित है। इस अवसर पर भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति श्री अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री श्री शेरिंग तोबगे ने उपस्थित होने का निमंत्रण स्वीकार किया है। इस शपथ ग्रहण…

Read More

दरभंगाशुक्रवार को पूर्णिया से नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव को पटना जाने के क्रम में चांद हामिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा केवटी विधानसभा क्षेत्र के सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत सिमरी चौक पर माला चादर से भव्य स्वागत किया गया। सांसद पप्पू यादव की काफिला सिमरी पहुंचते ही युवा के साथ साथ महिला व व्यवसाय अपनी दुकान छोड़ पप्पू यादव को बधाई देने पहुंचे। वहीं अजय सहनी,मुकेश यादव,अयाजूददीन उर्फ गोड़े खान,मोहम्मद रशीद खान,मोहम्मद राहील,मोहम्मद असद मेहर, मोहम्मद शब्बीर,मोहम्मद आमिर,केदार यादव,सागर यादव, महबूब आलम,दिलदार खान,सुरेश ठाकुर,सगीर खान, मुन्ना अंसारी एवं अन्य लोगों ने हाथ मिलाकर बधाई दिए।

Read More

झारखंड/ गोड्डाविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट के निकटवर्ती गांवों में अदाणी फाउंडेशन की ओर से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इस कार्यक्रम में मोतिया, डुमरिया, बक्सरा, पटवा आदि गांवों के 8 स्कूलों, 6 आंगनवाड़ी केंद्रों के लगभग 300 बच्चों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। गांवों में बच्चों ने रैली निकालकर पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने का काम किया. पावर प्लांट से सटे गांवों में बच्चों के द्वारा फलदार पौधों (आम, अमरुद, जामुन, आंवला) का पौधारोपण किया गया, इसके अलावा स्कूली बच्चों ने…

Read More

दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। गौतम अदाणी को अपनी कंपनियों के शेयरों की कीमत में उछाल का फायदा मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम अदाणी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है, जो उन्हें एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है। वहीं मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने समूह के बारे में बेहतर राय पेश की है। इन घटनाक्रमों के बाद शुक्रवार को समूह की सभी कंपनियों के शेयर 14 प्रतिशत तक…

Read More

गुरु नानक इंस्टीट्यूशन अंबाला हरियाणा के मैनेजमेंट मेंबर डॉ मनीष सिंघला और एडमिशन डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने कॉलेज के बारे में बताया। हमारे कॉलेज में 100 % प्लेसमेंट की सुविधा है कॉलेज में IBM के साथ भी MOU है जो बच्चों को कॉलेज के अंदर ट्रेनिंग देगी साथ ही TCS की भी कंप्यूटर लैब की सुविधा है, जहां बच्चे कंप्यूटर की ट्रेनिंग ले सकते हैं । कॉलेज में झारखंड समेत 15 राज्यों के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि B.Tech, M.Tech, B.Pharma, D.Pharma, BCA, BBA, MBA courses उपलब्ध है। यहां से…

Read More