देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन विस्तार और उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी की भूमिका पर होगा मंथन।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 20 नवंबर को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने दी। श्री राज ने बताया कि बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, पार्टी के संगठनात्मक विस्तार तथा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की भावी दिशा और गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।
20 नवंबर को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक।