सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश दिवस को लेकर श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के गिरिडीह के तत्वाधान में मंगलवार को सिक्ख श्रद्धालुओं द्वारा पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई।
सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश दिवस को लेकर श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के गिरिडीह के तत्वाधान में मंगलवार को सिक्ख श्रद्धालुओं द्वारा पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी बंगाल रूबी ,नवजीवन नर्सिंग होम, शांति भवन होते हुए मकतपुर स्थित संतोषी माता के बगल में श्रद्धालु राजकुमार सलूजा के आवास पर पहुंची, जहां पर प्रभात फेरी का भव्य और परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया । वंही इस प्रभात फेरी के दौरान पूरे रास्ते भर सिख पुरुषों तथा महिलाओं द्वारा निरंतर गुरबाणी कीर्तन का जाप किया गया । जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया ।वहीं प्रभात फेरी के सिख श्रद्धालु के आवास पर पहुंचने पर सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी इस बाबत श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने बताया कि आज से निकली यह प्रभात फेरी 22 तारीख तक लगातार चलेंगी और सिख श्रद्धालुओं के घर पहुंचेगी। वहीं 23 तारीख स्टेशन रोड स्थित मुख्य गुरुद्वारा से शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा तथा 24 तारीख को गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन लंगर आदि का आयोजन होगा ।उन्होंने तमाम गिरिडीह वासियों से गुरुद्वारा में आने की अपील की ।आज के इस प्रभात फ्री कार्यक्रम में श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के अध्यक्ष प्रधान सेवक के अलावा सचिव नरेंद्र सिंह शमी डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा , सरदार मनजीत सिंह सलूजा सरदार देवेंद्र सिंह सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा सरदार गुरभेज सिंह कालरा, कुशल सलूजा , सनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में सिख महिला पुरुष सिख श्रद्धालु मौजूद थे।