उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गोड्डा श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
◼️ *प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लंबित कार्यों, आधार सीडिंग, जियो टैगिंग एवं किस्त भुगतान की प्रगति की हुई समीक्षा।*
◼️ *सभी प्रखंडों को लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश।*
================
आज दिनांक 17.11.2026 को डीआरडीए स्थित सभागार, गोड्डा में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गोड्डा श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत की अध्यक्षता में VB-G RAM G, विभिन्न आवास योजनाओं एवं जलछाजन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।
◼️ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत संचालित आवास निर्माण कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आधार सीडिंग, आधार प्रमाणीकरण, पीएफएमएस सत्यापन, भौतिक सत्यापन एवं विभिन्न किस्तों के भुगतान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के वित्तीय वर्ष 2024-25 के एसएनए स्पर्श प्रतिवेदन के अनुसार प्रथम किस्त के लिए 4,457 आवासों का सत्यापन, द्वितीय किस्त के लिए 3,057 आवासों का सत्यापन तथा तृतीय किस्त के लिए 1,036 आवासों का सत्यापन किया गया है। प्रतिवेदन के अनुसार कुल 1,415 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।
उप विकास आयुक्त ने लंबित आधार प्रमाणीकरण, पीएफएमएस सत्यापन, विंडो सिल जियो टैगिंग एवं भौतिक सत्यापन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लाभुकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवास निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष पर दिनांक 21. 11.26 तक सभी पूर्ण किए गए सभी ग्रामीण आवासों में परंपरागत रीति रिवाज के साथ गृह प्रवेश करना सुनिश्चित करेंगे।
◼️ अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा
बैठक में VB-G RAM G एवं जलछाजन योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित रहने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
दिनांक 15.11.2026 से 28.11.2026 तक राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रोजगार सृजन एवं नए योजना का सैंक्शन करने का निर्देश दिया गया l
बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला गोड्डा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, मनरेगा के प्रखंड समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित पदाधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गोड्डा श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न