गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड प्रखण्ड के बांध पंचायत और मधुबन पंचायत के भोलाटांड फुटबॉल मैदान में भाजपा का मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता गिरिडीह सुरेश साव शामिल हुए।
रशिक लाल हेम्ब्रम और सुशील मुर्मू के नेतृत्व में भाजपा नेता सुरेश साव की मौजूदगी में सैकड़ो आदिवासी युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुरेश साव ने सभी को भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान सुरेश साव ने राज्य की झामुमो-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पीरटांड़ प्रखंड के गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। कई गांवों में पुल-पुलिया, सड़क, शुद्ध पेयजल और बिजली नहीं है। कई गांव में जाने के सड़क नहीं है, रास्ते नहीं रहने के कारण मरीज़ को खाट पर ले जाया जाता है।उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी यहां युवा बेरोजगार हैं और आदिवासी समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है, आदिवासी-मूलवासी के नाम पर ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के पार्टी में जुड़ने से निशित तौर पर सुदूर इलाके में पार्टी को मजबूती मिलेगी। आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत और जोहार करते हैं।
इस दौरान पार्टी में शामिल होने वाले में से बाबुराम हेम्ब्रम, कारमाचान्द सोरेन, शिखर मुर्मू, रामचन्द्र हेम्ब्रम, बिनोद सोरेन, अरबिन्द सोरेन, पतिराम सोरेन, बुधन मरांडी, सानू मरांडी, बिनोद मरांडी, सुन्दर लाल मरांडी, सुशील हांसदा, गणेश सोरेन, पंकज मुर्मू, मुन्शी हांसदा, रसीला सोरेन, शनीचर हांसदा, महेन्द्र मुर्मू, भोला टुडू, सूरजमुनी देवी, चुडकी देवी शामिल हुए।
इस मौके पर श्याम प्रसाद, बुधन हेम्ब्रम, माँझी हडाम भीम लाल सोरेन, अर्जुन हेम्ब्रम, अमर तुरी उपस्थित रहे।
गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड प्रखण्ड के बांध पंचायत और मधुबन पंचायत के भोलाटांड फुटबॉल मैदान में भाजपा का मिलन समारोह आयोजित किया गया।