18 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 18 नवंबर को गिरिडीह जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा ‘एक और अवसर’ विशेष शिविर।

A
Amit Kumar reporter
📅 17 Nov 2026, 06:11 PM IST
👁 14 views
WhatsApp Facebook
झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 18 नवंबर को गिरिडीह जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा ‘एक और अवसर’ विशेष शिविर।
पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का मिलेगा अवसर, सभी BLA-2 से सक्रिय सहभागिता की अपील।
झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को अधिक समावेशी, शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से दिनांक 18 नवंबर 2026 को गिरिडीह जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से ऐसे पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जो विभिन्न कारणों से अब तक इस प्रक्रिया से वंचित रह गए हैं। इस विशेष शिविर में मुख्य रूप से तीन श्रेणियों के पात्र नागरिक लाभान्वित हो सकेंगे। इनमें ऐसे पात्र भारतीय नागरिक शामिल हैं, जिनका नाम किसी कारणवश ASDD सूची में दर्ज हो गया है; ऐसे नागरिक जिन्हें दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद वे उपस्थित नहीं हो सके हैं; तथा ऐसे नागरिक जिन्होंने 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, लेकिन अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत नहीं करा पाए हैं। उक्त विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। पात्र नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा CEO कार्यालय के टोल फ्री नंबर 18003311950 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस संबंध में सभी BLA-2 (Booth Level Agent-2) से विशेष अपील की गई है कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में ऐसे पात्र नागरिकों को चिह्नित कर उन्हें शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें तथा संबंधित पात्र नागरिकों की सूची BLO को उपलब्ध कराएं। साथ ही, अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक इस अवसर से वंचित न रहे।

संबंधित खबरें

20 नवंबर को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक।
विशेष

20 नवंबर को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक।

उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गोड्डा श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
विशेष

उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गोड्डा श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश दिवस को लेकर श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के गिरिडीह के तत्वाधान में मंगलवार को सिक्ख श्रद्धालुओं द्वारा पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई।

गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड प्रखण्ड के बांध पंचायत और मधुबन पंचायत के भोलाटांड फुटबॉल मैदान में भाजपा का मिलन समारोह आयोजित किया गया।
विशेष

गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड प्रखण्ड के बांध पंचायत और मधुबन पंचायत के भोलाटांड फुटबॉल मैदान में भाजपा का मिलन समारोह आयोजित किया गया।