19 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना, परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना।

A
Amit Kumar reporter
📅 18 Nov 2026, 06:20 PM IST
👁 18 views
WhatsApp Facebook
अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना, परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना।
तेनुघाट। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि बुधवार को अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पहाड़ी शिव मंदिर, ममता देवी के आवासीय परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। पूजा के बाद महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की छाया में सामूहिक रूप से बैठकर भोजन भी किया। इस बारे में राजीव पाण्डेय ने बताया कि सनातन धर्म में अक्षय नवमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए जप, तप, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का फल अक्षय यानी कभी समाप्त नहीं होने वाला होता है। इसी मान्यता के चलते इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने और उसकी छाया में भोजन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। धार्मिक मान्यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसी धार्मिक आस्था को लेकर तेनुघाट और आसपास की महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना और भोजन का आयोजन किया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मौके पर सुजाता प्रसाद, शालिनी सिन्हा, ममता कटरियार सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।