19 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

डी ए वी तेनुघाट में आयोजित हुई विधान सभा स्तरीय ( ई एल सी) प्रतियोगिता 2026

A
Amit Kumar reporter
📅 18 Nov 2026, 06:22 PM IST
👁 23 views
WhatsApp Facebook
डी ए वी तेनुघाट में आयोजित हुई विधान सभा स्तरीय ( ई एल सी) प्रतियोगिता 2026
तेनुघाट --- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज डी ए वी पब्लिक स्कूल, तेनुघाट के परिसर में विधानसभा स्तरीय चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधानसभा संख्या 34-गोमिया एवं विधानसभा संख्या 35-बेरमो क्षेत्र के विद्यार्थियों में चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता और समझ को बढ़ाना था। कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिए। विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम सहायक कमिश्नर (ए सी) की देखरेख में द्रविण कुमार कर एवं योगेन्द्र प्रताप (आंतरिक परीक्षा विभाग, प्रमुख) के निर्देशन में आयोजित हुआ। इसमें प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में बेरमो विधानसभा क्षेत्र से 15 और गोमिया विधानसभा क्षेत्र से 40 प्रतिभागियों ने भाग लेकर चुनावी ज्ञान का प्रदर्शन किया। जबकि निबंध प्रतियोगिता में बेरमो से 11 और गोमिया से 43 छात्र-छात्रा शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला ।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा सह विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएँ एवं अन्य विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिए।