यह प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से निकलकर मकनपुर चौक कालीबाड़ी चौक से होते हुए भंडारीडीह स्थित सलूजा हाउस में सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा एवं सरदार बलजीत सिंह सलूजा के आवास पहुंची। वंही इस प्रभात फेरी में सिक्ख महिला-पुरुष श्रद्धालु पूरे रास्ते गुरबाणी कीर्तन ऐसा नाम निरंजन होए, जे को मन जाने मन कोए संगतों ने कीर्तन किया जिससे प्रभात फेरी का माहौल भक्तिमय हो गया। वंही प्रभात फेरी के समाप्ति पर प्रभात फेरी में शामिल संगतों पर फूलों की वर्ष कर स्वागत किया गया। इस दौरान महिला सिक्ख जत्था द्वारा कीर्तन एवं अरदास किया गया एवं इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। प्रभात फेरी में
श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया सचिव नरेंद्र सिंह शमी, डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा, मनजीत सिंह सलूजा,सुधीर आनंद,राजेंद्र सिंह बग्गा,गुरभेज सिंह कालरा,कुशल सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा,प्रिंस सलूजा,गुरविंदर सलूजा, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह सलूजा,सनी शर्मा सहित काफी संख्या में सिख महिला पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।
गुरु नानक देव जी महाराज के 557 वें प्रकाश पर्व को लेकर सिख संगतो के द्वारा गिरिडीह में दूसरे दिन भी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई।