गिरिडीह के ऐतिहासिक पचंबा श्री गोपाल गौशाला मेले का 129वां संस्करण मंगलवार को भव्य तरीके से शुरू हो गया. मेले का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव और डीएफओ मनीष तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. । इस दौरान सबसे पहले चलंत मूर्ति घर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, इसके बाद विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ हुआ. ।इस मौके पर सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया.। बताया गया कि मेला 17 नवंबर से शुरू हुआ है, जो अगले दस दिनों तक चलेगा. मेले में हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बाहर से आए कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे. मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले लगाए गए हैं. साथ ही घरेलू सामान, खिलौने, खाने-पीने की दुकानें भी सजी हैं। गौर त
लब है कि. मेले में पूरे जिले से लोग पहुंचते हैं और इसका भरपूर आनंद लेते हैं. ।मेले के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए डीसी रामनिवास यादव ने कहा की पचम्बा का गोपाष्टमी मेला का हर साल इंतजार जिले वासियों को रहता है. आज मेले का उद्घाटन किया गया है, बहुत हर्ष की बात है की हर साल मेले का सफल आयोजन होता है ओर मेले का आनंद लोग लेते है।. डीसी श्री यादव ने कहा की मेला समिति के सदस्यों के साथ हम सबों का फर्ज बनता है की हम सभी गौ माता की सेवा करें ओर मेले के सफल आयोजन में अपनी सराहनीय भूमिका निभाए. ।वंही मेला के संयोजक मुकेश साहू ने कहा की पचम्बा का गौशाला मेला ऐतिहासिक मेला ओर इस मेले में गिरिडीह जिले के अलावे आस - पास के कई जिलों से लोग पहुँचते हैँ ओर मेले का आनंद लेते है. बताया की हर साल मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए अलग - अलग प्रकार के झूले ओर चलंत मूर्ति घर लगाया जाता है. कहा की मेले में सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है, पुरे मेले परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है ओर पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है. मौक़े पर मेला संयोजक मुकेश साहू, निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण केडिया, मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप डोकनिया समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.। इस मेले के सफल आयोजन में बांके बिहारी शर्मा, नीलू केडिया, मुकेश जलान, सतीश केडिया, प्रमोद कुमार, इरफान अंसारी सहित अन्य सदस्यों का अहम योगदान है.।
गिरिडीह के 1 पचंबा में श्री गोपाल गौशाला मेले का भव्य शुभारंभ, डीसी-डीएफओ व मेला समिति के पदाधिकारियों ने किया उद्घाटन।