18 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

छठ घाट पर छिनतई का आतंक, तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब

प्रिंस मिश्रा
प्रिंस मिश्रा reporter
📅 17 Nov 2026, 11:25 AM IST
👁 13 views
WhatsApp Facebook
छठ घाट पर छिनतई का आतंक, तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब
बरहरवा:

लोकआस्था के महापर्व छठ के दौरान बरहरवा में छिनतई की घटनाओं ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार की सुबह प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान रेलवे कॉलोनी स्थित कल्पोखर शिव मंदिर के समीप छठ घाट पर तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनने की अलग-अलग शिकायतें सामने आई हैं। तीनों घटनाएं सुबह करीब 5:30 बजे से 6 बजे के बीच हुईं। पर्व के पावन अवसर पर घाटों में उमड़ी भारी भीड़ के बीच लगातार हुई इन घटनाओं से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, बरहरवा कुलीपाड़ा निवासी संजय उपाध्याय की 75 वर्षीय माता माया उपाध्याय सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे कल्पोखर शिव मंदिर के समीप छठ घाट पर अर्घ्य देने पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से लगभग 15 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया।
वहीं, हाटपाड़ा निवासी पंकज कुमार भगत की माता विजय लक्ष्मी देवी भी इसी घाट पर छिनतई की शिकार हो गईं। उनके साथ सुबह करीब 5:45 बजे घटना हुई। शिकायत के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति उनके गले से लगभग 14 ग्राम वजन की सोने की चेन छीनकर भाग निकला। इसके कुछ ही देर बाद मेन रोड निवासी विशाल कुमार भगत की माता बंदना देवी के गले से भी करीब 15 ग्राम वजन की सोने की चेन खींच ली गई। उनके साथ सुबह लगभग 6 बजे यह घटना हुई।
तीनों घटनाओं के बाद पीड़ित परिवारों की ओर से बरहरवा थाना प्रभारी को अलग-अलग लिखित आवेदन सौंपकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा छिनी गई सोने की चेन बरामद करने की मांग की गई है। शिकायतों के मुताबिक, तीनों महिलाओं के गले से कुल लगभग 44 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली गई है।

संबंधित खबरें

20 नवंबर को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक।
विशेष

20 नवंबर को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक।

उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गोड्डा श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
विशेष

उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गोड्डा श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश दिवस को लेकर श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के गिरिडीह के तत्वाधान में मंगलवार को सिक्ख श्रद्धालुओं द्वारा पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई।

झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 18 नवंबर को गिरिडीह जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा ‘एक और अवसर’ विशेष शिविर।
विशेष

झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 18 नवंबर को गिरिडीह जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा ‘एक और अवसर’ विशेष शिविर।