गिरिडीह के पचंबा स्थितबुढ़वा तालाब में छठ महापर्व को लेकर छठ पूजा समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वंही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट की साफ-सफाई, सजावट, रोशनी एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। इस बाबत छठ पूजा समिति के सदस्यों रंजीत कुमार भदानी बताया कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। समिति द्वारा संतोष कुमार साहू पवन शाह पवन कांधवे एवं समिति के सभी नवयुवक का भरपूर सहयोग रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ महापर्व मनाने की अपील की गई है।
वंही बुढ़वा तालाब में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
छठ पूजा को लेकर गिरिडीह के पचंबा स्थित बुढ़वा तालाब में तैयारियां पूरी।