गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा नगर कमिटी के द्वारा आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर लागत मूल्य पर फल और नारियल बिक्री केंद्र लगाया गया lइस दौरान बिक्री केंद्र का उद्घाटन जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू महासचिव धर्म प्रकाश उपाध्यक्ष हरगोरी साहू युवा अध्यक्ष मनोज साहू नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा वार्ड पार्षद उज्ज्वल साव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया l कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू ने कहा कि हमारा समाज इस महापर्व में लागत मूल्य पर उपलब्ध कराकर लोगों को छोटा सा सहयोग करने का प्रयास किया गया l महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि विगत 8 वर्षों से हमारे समाज के द्वारा लागत मूल्य पर फल और नारियल बिक्री केंद्र लगाया जा रहा है l इसका उद्देश्य बाजार में फल और नारियल के मूल्य को कॉट्रोल कर कम मूल्य पर फल नारियल उपलब्ध कराना है l नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा ने कहा कि इस बिक्री केंद्र के संचालन में नगर कमिटी के तमाम सदस्यों का सराहनीय योगदान के कारण ही यह कार्यक्रम विगत 8 वर्षों से सफलता पूर्वक आयोजित हो पाया है l
वंही विकी केंद्र के सफल आयोजन में कोर कमिटी सदस्य प्रदीप कुमार साव नगर सचिव मनीष गुप्ता अजित साव सोनू साव अभय साहा श्याम सुन्दर साहा जय किशन सुमित रंजन प्रिंस गुप्ता संतोष गुप्ता सहित कई सदस्यों का अतुल्नीय योगदान रहा l
गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा नगर कमिटी के द्वारा मा छठ पर्व को लेकर लागत मूल्य पर फल और नारियल बिक्री केंद्र लगाया गया।