15 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

वोट बचाओ-देश बचाओ रैली का दिखा असर! चुनाव आयोग ने मतदाता सूची सुधार के लिए दिया एक और मौका : सतीश केडिया।

A
Amit Kumar reporter
📅 14 Nov 2026, 10:56 PM IST
👁 13 views
WhatsApp Facebook
वोट बचाओ-देश बचाओ रैली का दिखा असर! चुनाव आयोग ने मतदाता सूची सुधार के लिए दिया एक और मौका : सतीश केडिया।
18 नवंबर को सभी बूथों पर बीएलए और बीएलओ रहेंगे मौजूद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतदाताओं की मदद करने की अपील।

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली का असर सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि रैली के दबाव में चुनाव आयोग ने झारखंड समेत पांच अन्य राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदाता सूची में सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
सतीश केडिया ने बताया कि एएसडीडी सूची में शामिल ऐसे मतदाता, जिनका नाम भूलवश इस सूची में चला गया था, उन्हें दोबारा फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का अवसर दिया गया है। इसके लिए आगामी 18 नवंबर को सभी बूथों पर बीएलए और बीएलओ की मौजूदगी में सूची सुधार का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने इस पहल के लिए राहुल गांधी, झारखंड प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया।
साथ ही जिला कांग्रेस के सभी बीएलए, प्रखंड अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 18 नवंबर को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग करें, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।
प्रेस वार्ता के दौरान अशोक विश्वकर्मा, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, मोहम्मद सोहेल, साबिर खान, निजामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद मनीर, विनीत भास्कर समेत कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।