ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण संपन्न
■ *उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन एवं निर्वाचन आयोग के मानकों का लिया जायजा।*
======================
आज दिनांक 27.11.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा ईवीएम वेयरहाउस परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों की स्थिति, बैलट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट हॉल की सुरक्षा, परिसर की साफ-सफाई तथा रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त के द्वारा सुरक्षा में प्रतिनियुक्त बलों के लॉग बुक का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी के नियमित संधारण एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। उनके द्वारा अग्निशमन व्यवस्था, वेयरहाउस के कमरों की सीलिंग, डबल लॉक सिस्टम तथा प्रवेश एवं निकास व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
मौके पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी, गोड्डा श्री प्रशांत कुमार लायक सहित जिला निर्वाचन विभाग के कर्मीगण मौजूद रहे।
ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण संपन्न