झारखंड के 5 डीएसपी जल्द बनेंगे आईपीएस, प्रमोशन पर चयन समिति की मुहर
राॅंची। झारखंड पुलिस सेवा के पांच वरिष्ठ डीएसपी अधिकारियों को जल्द भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिल सकती है। नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की चयन समिति की बैठक में पांच अधिकारियों के प्रमोशन पर सहमति बनी है। हालांकि, चयनित अधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
राज्य सरकार ने आईपीएस में पदोन्नति के लिए 12 डीएसपी अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे थे। इनमें शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाईक, खीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाईक, समीर कुमार तिर्की और हीरालाल रवि शामिल थे।
चयन समिति ने अधिकारियों के पिछले 10 वर्षों के सेवा रिकॉर्ड, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की समीक्षा की। इसके बाद 12 अधिकारियों में से पांच को आईपीएस में पदोन्नति के योग्य माना गया।
वर्तमान में झारखंड कैडर में 145 आईपीएस अधिकारी हैं, जिनमें 42 राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नत होकर आईपीएस बने हैं। पांच नए अधिकारियों के शामिल होन
झारखंड के 5 डीएसपी जल्द बनेंगे आईपीएस, प्रमोशन पर चयन समिति की मुहर