झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह अब 28 नवंबर को, 17 से 27 नवंबर तक जिलों में मनेगा पखवारा
राॅंची। झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का मुख्य समारोह अब 15 नवंबर की जगह 28 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। वर्तमान सरकार के गठन के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर राॅंची में भव्य समारोह होगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
दरअसल, 15 नवंबर को स्थापना दिवस और छठ महापर्व एक ही दिन पड़ने के कारण सरकार ने मुख्य समारोह स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब 17 से 27 नवंबर तक राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में स्थापना दिवस पखवारा मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी रूपरेखा जिले के वरीय अधिकारी तय करेंगे।
वहीं, 16 नवंबर को सुबह 8 बजे जिला मुख्यालयों में 'रन फॉर क्लीननेस' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का निर्णय संबंधित उपायुक्त करेंगे।
स्थापना दिवस पखवारा समाप्त होने के बाद 28 नवंबर को रांची में राज्यस्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होगा। इस बार 15 नवंबर को सरकार की ओर से बड़े स्तर पर मुख्य समारोह और शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह अब 28 नवंबर को, 17 से 27 नवंबर तक जिलों में मनेगा पखवारा