मुखिया शब्बीर आलम की पहल पर जिला प्रशासन ने की विशेष तैयारी, 15 दिनों से घाट की सफाई और व्यवस्था में जुटी है पंचायत टीम।
गिरिडीह मे लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर लोहपिट्टी पंचायत स्थित लच्छो अहरी छठ घाट पर तैयारियां जोरों पर हैं। यहां पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तरीय टीम ने घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। वंही मुखिया शब्बीर आलम की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से घाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट, मोटर नाव और प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि छठ के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस बाबत मुखिया शब्बीर आलम ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पंचायत प्रतिनिधि और नवयुवक छठ पूजा समिति के सदस्य लगातार घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव शाहज़ेब शमीम, रोजगार सेवक मो. इस्लाम, वार्ड सदस्य शंभुनाथ साव, वीएलई मो. सबा अंसारी एवं नवयुवक छठ पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।
लच्छो अहरी छठ घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, लाइफ जैकेट और मोटर नाव की रहेगी व्यवस्था।