15 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

सीसीएल क्षेत्र में बिना एनओसी निर्माण के खिलाफ ग्रामीण पहुंचे जीएम ऑफिस। आवेदन देकर तत्काल काम रोकने की मांग की।

A
Amit Kumar reporter
📅 13 Nov 2026, 10:06 PM IST
👁 17 views
WhatsApp Facebook
सीसीएल क्षेत्र में बिना एनओसी निर्माण के खिलाफ ग्रामीण पहुंचे जीएम ऑफिस। आवेदन देकर तत्काल काम रोकने की मांग की।
फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी सौंपा स्मार पत्र, कहा कोल आदिवासी, दलितों की मांग जायज।
गिरिडीह, 13 नवम्बर।
सीसीएल क्षेत्र के माथाडीह में पूर्वजों से कोल आदिवासी और दलित परिवारों के उपयोग में रही जमीन पर सरकारी बिल्डिंग बनाने का काम शुरू करने से परेशान पीड़ित परिवारों ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज बनियाडीह स्थित सीसीएल जीएम ऑफिस जाकर लिखित ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल काम पर रोक लगाने की मांग की।

वहीं, फॉरवर्ड ब्लॉक के द्वारा भी एक स्मार पत्र सौंप कर इस संबंध में विगत 5 नवंबर को दिए गए आवेदन को पुनः संज्ञान में लाते हुए तत्काल बिना एनओसी माथाडीह में कराए जा रहे काम पर रोक लगाने की मांग की गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे एसटी एससी समुदाय से आते हैं और उक्त जमीन पर उनका पारंपरिक अधिकार तथा जोत आबाद रहा है। इसके एवज में सीसीएल तथा उसके भी पूर्व रेलवे तक को रेंट भुगतान किए हैं। संविधान में भी उन्हें विशेष संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में उसकी अवहेलना कर बिना उनकी जानकारी, सहमति या पूर्व सूचना के सीधे उन्हें उनकी खेती की जमीन से वंचित कर देना न्याय संगत नहीं है। वे अपने अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे पार्टी के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने कहा कि प्रशासन की शह पर संवेदक के द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों की जरूरत और समस्याओं की अनदेखी की जा रही है जो यह गलत है। इस मामले में लिखित रूप से प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन को शिकायत किए जाने के बावजूद काम जारी है। हम सीसीएल प्रबंधन से बिना एनओसी कराए जा रहे काम पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हैं। अन्यथा आगे और भी आंदोलन तथा संवैधानिक तरीके से लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

पीड़ित ग्रामीणों के साथ इसे लेकर महाप्रबंधक तथा परियोजना पदाधिकारी से बातचीत भी की गई।

आज के कार्यक्रम में पार्टी नेता श्री यादव के अलावा मनोज यादव, संजय चौधरी, कन्हैया सिंह सहित स्थानीय विजय कोल, विकास कोल, जागेश्वर कोल, योगेश्वर कोल, अर्जुन दास, हलिया देवी, टीपू दास, सिंटू दास, जीतू दास, गणेश दास, मोहन कॉल, राहुल कोल, संतोष दास, बालेश्वर कोल उमेश दास, गांगो दास, सुनील दास, संदीप कोल, सरजू को, विनोद कोल, इतवारी दास, शंकर दास, मुंगिया देवी, पर्वतिया देव, शनिचरी देवी, शांति देवी, गुड़िया देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, राजू कुमार दास, गोपाल भुइँया, मोहन दास, अमिया मोसेमत, बसंती देवी, रेखा देवी, पोखनी देवी, मंगली देवी, उर्मिला देवी, तारा देवी, गीता देवी, कलावती देवी, तुलसी दास, छोटेलाल दास, सुंदरी देवी, दुलिया देवी सहित अन्य मौजूद थे।