18 Nov 2026
Current Khabar
Current Khabar
झारखंड की आवाज़

तेनुघाट में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़।

A
Amit Kumar reporter
📅 16 Nov 2026, 05:43 PM IST
👁 38 views
WhatsApp Facebook
तेनुघाट में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़।
तेनुघाट ।  लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन तेनुघाट दामोदर नदी घाट पर उषा अर्घ्य के साथ महापर्व का शांतिपूर्ण समापन हुआ। भोर से ही व्रती परिवार सहित घाट पर पहुंचने लगे। कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। व्रतियों ने गन्ने के मंडप के नीचे, नदी के जल में खड़े होकर सूप में ठेकुआ, फल, नारियल और दीप लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य के दौरान परिवार के लोग व्रती के साथ खड़े रहे। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया, प्रसाद बांटा और छठी मैया के गीत गाए। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने पारण किया और एक-दूसरे को छठ की शुभकामनाएं दीं। तेनुघाट छठ पूजा समिति दानदाता के सहयोग छठ डाला पर फल का वितरण किया गया। और पंचायत के सहयोग से घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन की टीम भी सुबह से ही घाट पर तैनात रही, जिससे पूरा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस मौके पर छठ घाट समिति के देवनन्दन प्रसाद, तेज नारायण तिवारी, तेनुघाट पंचायत के मुख्य प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, समाजसेवी पप्पू यादव, दीपक कुमार गुप्ता, संजय शर्मा,राजेंद्र नायक, मंटू यादव,मुकेश कुमार,घनश्याम यादव, रॉकी जयसवाल, प्रवीण गुप्ता,लालू गुप्ता, बादल सिंह सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

20 नवंबर को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक।
विशेष

20 नवंबर को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक।

उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गोड्डा श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
विशेष

उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गोड्डा श्री विस्पुते श्री कांत यशवंत की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश दिवस को लेकर श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के गिरिडीह के तत्वाधान में मंगलवार को सिक्ख श्रद्धालुओं द्वारा पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई।

झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 18 नवंबर को गिरिडीह जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा ‘एक और अवसर’ विशेष शिविर।
विशेष

झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 18 नवंबर को गिरिडीह जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा ‘एक और अवसर’ विशेष शिविर।